आज का राशिफल

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

आज का राशिफल

Gauri Manjeet Singh 06-04-2024 11:13:28

6 April 2024 : ​6 अप्रैल शनिवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का संचार शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से होगा। ऐसे में आज शनि, मंगल और चंद्रमा के बीत युति संबंध बना रहेगा। जबकि आज शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि में संचार करते हुए शश राजयोग बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए आज का राशिफल। 

​मेष राशि के जातकों का कोई जरूरी काम अटक सकता है 
आज का दिन मेष राशि जातकों के लिए व्यस्तता वाला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे, लेकिन लोग आपकी उदारता को आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप दूसरों की मदद के चक्कर में अपने काम की अनदेखी न करें अन्यथा आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधी मामला चल रहा है तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। परिवार में कुछ तनाव संभव है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। 
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें। 

​वृषभ राशि वालों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा 
आज का दिन वृषभ राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो बातचीत के जरिए स्थिति को सुलझाना होगा। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से काम का दबाव भी बढ़ सकता है, जिससे आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में शाम का समय सुखद रहेगा। आप अपना काम समय पर पूरा कर लेंगे। अगर कोई आपको सलाह देता है तो आपको बहुत सोच-समझकर उस पर अमल करना होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। 
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें। 

​मिथुन राशि वालों का सम्मान बढ़ेगा 
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारियां पूरी करने का रहेगा। आपको आज किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कठिनाइयों के बावजूद आज आप अपने किसी निर्णय से प्रसन्न रहेंगे। यदि परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांगे तो आप उसकी मदद अवश्य करेगे। परिवार में आपका सम्मान बढेगा। आप अपना रुका हुआ पैसा पाकर बहुत खुश होंगे और कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको अचानक लाभ मिल सकता है। 
आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो नारायण का जप करें। 

​कर्क राशि वालों को कई स्रोतों से लाभ मिलेगा 
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए परेशानियों भरा रहने वाला है। लेकिन आप संयम और समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। यदि आप गुस्से में आकर कोई निर्णय लेते हैं तो आप कोई बड़ी गलती कर सकते हैं इसलिए आवेश में कोई भी निर्णय लेने से बचें। आप खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचेंगे। आपकी चिंता बढ़ेगी क्योंकि आपके पास एक साथ कई काम होंगे। बच्चों से संबंधित किसी जिम्मेदारी को भी आप पूरा कर पाएंगे। 
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को उड़द दाल दान दें। 

​सिंह राशि वालों को नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी 
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। भाग्य का आपको आज साथ मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है जिससे मन आनंदित हो जाएगा। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपकी प्रतिभा और प्रभाव को देखकर वे खुद ही शांत हो जाएंगे। माता-पिता के सहयोग से आपको आज लाभ मिलेगा और कोई चिंता दूर होगी। 
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं। 

कन्या राशि वाले समझदारी से काम लें 
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करते हैं तो यह आपके लिए कुछ परेशानियां ला सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप योजना बनाकर काम करें और काम की प्राथमिकता तय करें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और मित्रों और घर के बड़ों से सहयोग मांगना चाहिए। आपके लिए सलाह है कि आज किसी दूसरे की बातों में आकर धन का निवेश
ना करें। आपका कोई मित्र आपका फायदा उठा सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। 
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं, शनि चालीसा का पाठ करें। 

तुला राशि के लिए दिन उलझन भरा रहेगा 
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी बात की चिंता सता सकती है। लव लाइफ में अपने साथी के व्यवहार से परेशान रहेंगे, उनके कभी खट्टे तो कभी मीठे व्यवहार को समझ नहीं पाएंगे, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। किसी भी काम के लिए आपको बहुत सावधानी से तैयारी करनी होगी और पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज तुला राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है। 
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल दें और शनि स्तोत्र का पाठ करें। 

​वृश्चिक राशि वालों का पद प्रभाव बढ़ेगा 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नौकरीपेशा में दिन अच्छा रहने वाला है। अपने वरिष्ठों की बात मानने से आपको प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है। आपके लिए सितारे आज कहते हैं कि आपको किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। इससे आपका यश और प्रभाव बढेगा। आप अपने साथ-साथ दूसरों के काम पर भी ध्यान देंगे, जिसके कारण आपसे कोई गलती हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आज आपको भाग लेने का मौका मिेलेगा। 
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं। 
 
​धनु राशि के जातक जल्दबाजी के काम से बचें 
आज आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। आपको सिर्फ दिखावे के लिए कोई काम नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपसे गलती हो सकती है और अगर आप अपने किसी भी महत्वपूर्ण काम में ढिलाई बरतेंगे तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदते समय उसके जरूरी दस्तावेजों की जांच में बहुत सावधानी बरतें, नहीं तो आप कुछ गलती कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से उपहार स्वरूप कोई वस्तु प्राप्त हो सकती है। 
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का रोज पाठ करें। 

​मकर राशि के जातक किसी अधिक भरोसा करने से बचें 
आज का दिन मकर राशि के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आपने कोई मनोकामना की थी तो वह आज पूरी हो सकती है, जिसके चलते आज परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। किसी दूर रहने वाले संबंधी या मित्र से मिलना हो सकता है। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए, अन्यथा वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। 
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और पीपल को जल दें। 

​कुंभ राशि वालों की कोई चिंता आज दूर होगी 
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत फलदायी रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को पद प्रभाव में वृद्धि से खुशी मिलेगी। आज काम के सिलसिले में आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। यात्रा आपकी सफल और लाभदायक रहेगी। अगर आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही थी तो वह भी आज काफी हद तक दूर हो जाएगी, जिससे आपकी चिंताएं भी कम हो जाएंगी। अगर विद्यार्थियों ने कोई परीक्षा दी थी तो आज परिणाम आपके पक्ष में रहेगा और आनंदित होंगे। नया वाहन खरीदने की आपकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। किसी मित्र की मदद से आपका मन आज भावुक होगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। 
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य प्रदान करें। 

​मीन राशि वालों को आज खर्च पर नियंत्रण रखना चाहिए 
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना चाहिए और केवल दूसरों को दिखाने के लिए बहुत अधिक विलासिता की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। आपका कोई पुराना परिचित लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। माता की ओर से आपको आज लाभ मिलेगा। धर्म कर्म और देव दर्शन का भी आज आप लाभ पा सकेंगे। आपका कोई सोचा काम आज पूरा होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। 
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 21 दूर्वा चढ़ाएं।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :